न्यू ईयर से पहले ससुराल में प्रियंका चोपड़ा ने की मस्ती, लॉस एंजेलिस से शेयर की तस्वीर

    Loading

    Before New Year, Priyanka Chopra had fun at her in-laws’ house, shared a picture from Los Angeles: नए साल को आने में बस कुछ ही समय बचा है, ऐसे में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नए साल के स्वागत में जुटी हुई हैं। वही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं है। वह साल 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और इसके स्वागत की तैयारी भी कर चुकी हैं। कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की है, यह तस्वीर प्रियंका के लॉस एंजेलिस स्थित घर की है जहां वह झूले पर बैठी हैं और बेहद खुश नजर आ रही हैं।

    प्रियंका ने अपनी लेटेस्ट फोटो के कैप्शन में लिखा ‘2022 में झूलने के लिए तैयार…।‘ प्रियंका के लुक की बात करें तो, इस तस्वीर में प्रियंका पर्पल कलर की स्लीवलेस ड्रेस के साथ मैचिंग शूज कैरी करती दिखाई दी। साथ ही अभिनेत्री ने खुले बाल और सनग्लासेज में पोज देती नजर आ रही हैं।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स इस तस्वीर पर कमेंट कर प्रियंका की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।’ वहीं कई यूजर्स ने दिल, हॉट और फायर इमोजी बनाकर प्रियंका की तस्वीर की तारीफ की है।