Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने अपने अभिनय और बोल्ड अंदाज से करोड़ों फैंस का दिल जीता है।  अभिनेत्री आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फैंस उनके अभिनय के साथ-साथ उनके स्टालिश अंदाज के भी दीवाने हैं। सौम्या टंडन अब सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक स्टनिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सौम्या जितनी बेहतरीन एक्टिंग करती हैं उतनी ही कमाल की डांसर भी हैं। 

    अब हाल ही में उन्होंने करीना कपूर और शाहिद कपूर की फ़िल्म जब वी के गाने आओगे जब तुम सजना पर क्लासिकल डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने सफेद अनारकली ड्रेस कैरी की हुई है। एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। सौम्या ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, “मुंबई के खूबसूरत मौसम में, मेरे पसंदीदा गीतों में से एक। ये बादल, ये हवा, ये कजरारे नयन और मेरा दिल। कोरियोग्राफ।’ फैन्स को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

    आपको बता दें कुछ दिन पहले सौम्या टंडन उस वक्त विवादों में फंस गई थीं जब उन पर फर्जी आईडी बनवाकर वैक्सीन लगवाने का आरोप लगा। हालांकि सौम्या टंडन ने उसका खंडन किया था और कहा था कि लोग इस तरह की फर्जी रिपोर्ट्स और दावों पर विश्वास न करें। सौम्या भाभी जी घर पर हैं’ में पिछले 5 साल से वे अनीता भाभी के रोल में दिखाई दे रही थीं। पिछले साल उन्होंने शो को छोड़ दिया. सौम्या टंडन ने ‘ऐसा देस है मेरा’ टीवी सीरियल से एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा। ‘जब वी मेट’ फिल्म में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वे ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘डांस इंडिया डांस’ जैसे सीरियल्स में होस्ट की भूमिका में दिखीं, लेकिन ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल में अनिता भाभी के किरदार से सौम्या टंडन लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचीं।