Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बिगबॉस फेम सृष्टि रोड़े (Srishty rode) इन दिनों सुर्खियों में हैं। सृष्टि को उनके क्यूट अंदाज और उनके फैशन के लिए बहुत पसंद किया। उस सीजन में वो प्रसिद्ध प्रतिभागियों में से एक थी। बिग बॉस के बाद सृष्टि की सोशल मीडिया पर भी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वो अपने फैंस से अकसर जुड़ी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जहां उन्होंने बताया कि वो अस्पताल में भर्ती हैं।

    दअरसल एक्ट्रेस ने एक छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस हॉस्पिटल में बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने फेस मास्क भी लगाया हुआ है। इस वीडियो के साथ उन्होंने फैंस के लिए एक नोट भी लिखा है। सृष्टि की सर्जरी हुई है और एक्ट्रेस का कहना है कि वह अब रिकवर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फैंस के लिए एक मैसेज शेयर किया है और लिखा है कि ‘5 दिन हो गए, अभी भी अस्पताल में हैं लेकिन ठीक हो रही हूं, शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’ हालांकि सृष्टि ने अपने पोस्ट में ये साफ नहीं किया है कि उनकी किस कारण से सर्जरी हुई है। वहीं, एक्ट्रेस के फैंस अब उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

    सृष्टि टेलीविजन का एक फेमस चेहरा हैं। सृष्टि ने फिर कोई है, छोटी बहू, शोभा सोमनाथ की, पुनर विवाह, चलती का नाम गाड़ी और इश्कबाज जैसे तमाम शोज में एक्टिंग की छाप छोड़ी है। अब एक्ट्रेस जल्द बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। सृष्टि को गबरू गैंग नाम की फिल्म में देखा जाएगा। सृष्टि रोड़े कई बड़े शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

    उन्होंने साल 2007 में टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वो कई लोकप्रिय टीवी शोज कर चुकी हैं। सृष्टि को छोटी बहू, शोभा सोमनाथ की, पुनर विवाह-एक नई उम्मीद, चलती का नाम गाड़ी और इश्कबाज जैसे शोज में अभिनय करते हुए देखा गया है। लेकिन उन्हें टेलीविजन में जो अलग पहचान मिली वो रियलिटी शो बिग बॉस से मिली, जहां सृष्टि का एक नया रूप सामने आया।