Instagram- #nikkijaan

    Loading

    मुंबई: बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) और जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) जब बिग बॉस के घर में थे तब उनकी दोस्ती रोलरकोस्टर राइड की तरह रही है। कभी लड़ते तो कभी एक दूसरे को सपोर्ट करते उनका रिश्ता बिगबॉस के घर में सबसे अनोखा था। लेकिन जब दोनों बिगबॉस के घर से बाहर निकले तब दोनों और भी ज्यादा अच्छे दोस्त बन गए। यहाँ तक की दोनों ने साथ में पार्टी में भी जाना शुरू कर दिया। और अब दोनों ने होली भी एक दूसरे के साथ सबसे पहले मनाई हैं।  

    दरअसल निक्की तम्बोली ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उस वीडियो की बात करे तो दोनों साथ में होली मना रहे है। वो भी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के गाने रंग लगाया पर। और जैसे ही निक्की ने वीडियो शेयर किया निक्की और जान कुमार सानू के फंस की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

    निक्की तम्बोली और जान कुमार सानू के फैंस कब से उन्हें रिक्वेस्ट कर रहे है  की “वो दोनों एक साथ म्यूजिक एल्बम करे”।  जिसके बाद जानू- निक्की ने भी उनके फैंस से ये प्रॉमिस किया है की वो जल्द उनकी इच्छा पूरी करेंगे। यहाँ तक की जब जान और निक्की बिग बॉस  के घर से निकले तब ये सुर्खियां भी बनी हुई है की दोनों एक दूसरे को डेटिंग कर रहे है। 

    निक्की और जान जब बिग बॉस के घर में थे तभी जान ने अपनी फीलिंग निक्की के लिए बता दिया था।  जिसके बाद निक्की हमेशा जान के  साथ मस्ती करती रहती थी कभी उनको भाईजान कहकर तो कभी निक्की जान को अपनी जान बोल कर , जिसकी वजह से जान हमेशा कंफ्यूज रहते थे।