होस्ट सलमान खान ने अदाकारा की खींची टांग, बोले- ‘दीपिका रणवीर पादुकोण सिंह…’

    Loading

    मुंबई: ‘बिग बॉस 15’ का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 15 grand finale) इस वीकेंड होने वाला है। ग्रैंड फिनाले में शामिल होने वाले गेस्ट में  बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम भी शामिल है। ‘बिग बॉस 15’ के मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले का ऐलान करते हुए रियलिटी शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है। इसमें अभिनेत्री शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) से मजाक मस्ती करते हुए अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के नाम से चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।  चैनल की ओर से जारी किए गए प्रोमो में आप देख सकते है कि होस्ट सलमान अभिनेत्री को ‘दीपिका रणवीर पादुकोण सिंह’ कहकर बुलाते हैं। इस पर दीपिका अजीब प्रतिक्रिया देती है।

     दीपिका पादुकोण और सलमान खान का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आ रहा है। आप भी नजर डाले इन पर- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    मिली जानकारी के अनुसार, फिनाले नाइट में घर से बेघर हुए कंटेस्टेंट भी शानदार अदाएं करने वाले हैं। ‘बिग बॉस 15’ के टॉप दावेदारों में प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, राखी सावंत और रश्मि देसाई जैसे नाम शामिल हैं। उनमें से ज्यादातर ने फिनाले लिस्ट में आने के लिए महीनों तक लड़ाई लड़ी है। अभी हाल ही में अभिजीत बिचुकले, देवोलीना भट्टाचार्जी और राजीव अदतिया को घर से निकाला गया था।