शमिता शेट्टी के साथ लड़ाई बाद ‘बिग बॉस’ ने अफसाना खान को किया शो से बाहर

    Loading

    ‘Bigg Boss 15’ kicks Afsana Khan out of the show after a fight with Shamita Shetty: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर से बड़ी खबर सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। बिग बॉस ने आखिर अफसाना को क्यों शो से बाहर किया इसको लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। ई-टाइम्स ने इस खबर के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि शो के दौरान अचानक अफसाना खान को पैनिक अटैक आया थाम, इसके बाद उन्हें मेडिकल कारणों की वजह से घर से बाहर कर दिया है। 

    वहीं यह भी खबर सामने आ रही हैं कि वीआईपी जोन से बाहर करने के बाद अफसाना की शमिता शेट्टी के साथ जबरदस्त लड़ाई होती है। इसके बाद वह कंट्रोल से बाहर हो जाती है और इसी दौरान सिंगर शमिता शेट्टी के साथ फिजिकल हो जाती हैं। इसके बाद बिग बॉस आदेश देते है कि अफसाना तुरंत घर से बाहर जाए। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ytthmovies (@ytthmovies)

     

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें अफसाना खान वीआईपी जोन टास्क से बाहर होने के बाद अपना कंट्रोल खो देती है और किचन एरिया में बैठी अफसाना छुरी उठाकर खुद की जान लेने की कोशिश करती हैं। इसके बाद सभी घर वाले आगे बढ़कर अफसाना के हाथों से छुरी लेने की कोशिश करते नजर आते है। कुल मिलाकर बिग बॉस 15 शो का यह एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं।