भगवान गणेश पर आपत्तिजनक कमेंट कर ट्रोल हुईं थी ‘बिग बॉस 7’ की कंटेस्टेंट सोफिया हयात

    Loading

    ‘Bigg Boss 7’ contestant Sofia Hayat was trolled for making objectionable comments on Lord Ganesha: विवादित बिग बॉस 7 (Bigg Boss 7) की कंटेस्टेंट सोफिया हयात (Sofia Hayat) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म लंदन के यूनाइटेड किंगडम में 6 दिसंबर 1984 को हुआ था।  सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री के बाद अदाकारा को फेम मिला। ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आने के बाद से वह हमेशा ही किसी न किसी विवादों से फंसती दिखाई दी। सोफिया तब काफी ट्रोल हुई जब उन्होंने भगवान गणेश पर भी आपत्तिजनक कमेंट किया।

    अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर  भगवान गणेश पर की एक तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- ‘मैं गणेश की मां हूं। गणेश अल्लाह है। मैं अपने बेटे अल्लाह से प्यार करती हूं। गणपति बप्पा मोरिया।’ इसके बाद अभिनेत्री की काफी आलोचना हुई थी। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat)

    24 अप्रैल 2017 में सोफिया हयात ने  व्लाद स्टैन्श्यू से शादी की थी। शादी होने के कुछ महीने बाद उन्होंने अपने पति को घर से बाहर निकाल दिया था।  इसके साथ ही अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया था कि वह मेरे घर से मेरे पैसे  चुराता था। इसके बाद इनका तलाक हो गया। इसके अलावा सोफिया ने क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप का भी दावा किया था।