बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को हो सकती है जेल, किया ऐसा काम

मुंबई. बिग बॉस एक ऐसा शो है जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। एक बार फिर इस शो का नाम विवादों में आ गया है। बिग बॉस मलयालम 2 के कंटेस्टेंट रजीत कुमार मुश्किल में फंसने वाले है। दरअसल, शो में

Loading

मुंबई. बिग बॉस एक ऐसा शो है जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। एक बार फिर इस शो का नाम विवादों में आ गया है। बिग बॉस मलयालम 2 के कंटेस्टेंट रजीत कुमार मुश्किल में फंसने वाले है। दरअसल, शो में रजीत ने दूसरी कंटेस्टेंट रेशमा की आंखों पर हरी मिर्च का पेस्ट लगाया। इस वजह से उनको गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

आपको बता दे कि, शो के 66वें एपिसोड में घर में एक टास्क चल रहा था। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट के दो ग्रुप बन गए थे। कुछ स्टूडेंट्स बने तो कुछ टीचर्स बने थे। इस दौरान आर्या, दया, सुजो और फुकरु को टीचर और रजीत कुमार, रेशमा, अभिरामी, अमृता, शाजी और अलिना स्टूडेंट्स बने हुए थे। टास्क ख़त्म होने के बाद घर में सभी लोग रेशमा का जन्मदिन मना रहे थे। लेकिन, इसी बीच रजीत ने रेशमा की आंखों में हरी मिर्च का पेस्ट लगा दिया। इसके बाद रेशमा जोर से चिल्लाती हैं और बहुत रोनी लगती है।

रेशमा इस बात की शिकायत बिग बॉस से करती है। रेशमा की हालत खरब होने के कारण उन्हें अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद रजीत बिग बॉस से माफ़ी मांगते है। हालांकि, शो के निर्माता को रजीत का यह बिहेवियर अच्छा नहीं लगा और उन्होंने रजीत को घर के बाहर निकाल दिया है। मिली हुई जानकारी के मुताबिक, रेशमा के साथ बुरा व्यवहार करने के लिए रजीत को आईपीसी की धारा 324, 323 और 325 के तहत गिरफ्तार भी किया जा सकता है।