Bipasha Basu
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु (Bipasha Basu) जल्द ही मां बनने वाली है वो इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड (Pregnancy Period) को खूब एन्जॉय कर रही है। वो इस पल से काफी खुश है। वहीं पति करण सिंह ग्रोवर भी बेहद खुश है और वो बिपाशा बसु का खास ख्याल रख रहे है। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रेग्नेंसी पीरियड की फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की है।

    जिसमें वो बेहद बोल्ड नजर आ रही है। अभिनेत्री गोल्डन कलर के शिमरी ड्रेस में लिपटी हुई नजर आ रही है। तस्वीर में वो अपने बेबी बंप को भी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है। बिपाशा बसु ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘अपने आप से हर समय प्यार करें, उस शरीर से प्यार करें जिसमें आप रहते हैं।’ उनके इस तस्वीर को फैंस बड़ी तेजी से लाइक कर कमेंट कर रहे है। अभिनेत्री के इस पोस्ट को अब तक एक लाख तीस हजार लोग लाइक कर चुके है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    गौरतलब है कि बिपाशा बसु से पहले भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी पीरियड की फोटोशूट करा चुकी है, लेकिन बिपाशा बसु के इस फोटोशूट ने उन सभी को पीछे छोड़ दिया है। अभिनेत्री इससे पहले भी प्रेग्नेंसी पीरियड की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर चुकी है। जिसमें उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी साथ नजर आते है।

    बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात साल 2015 में फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। ये दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 2016 में बिपाशा बसु ने करण ग्रोवर से शादी कर ली। शादी के छह साल बाद अभिनेत्री ने अगस्त 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। जिसके बाद से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने बेबी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।