बॉलीवुड की वो हसीनाएं जो बिन ब्याही बनी मां, कुछ हुई प्रेग्नेंट तो कुछ ने दिया दो बच्चों को जन्म

    Loading

    मुंबई : किसी भी औरत (Woman) के लिए मां (Mother) बनना सबसे सौभाग्य की बात होती है। अगर कोई औरत शादी (Marriage) के बाद मां बने तो ये एक आम बात है। लेकिन, वहीं अगर औरत बिना शादी के मां बन जाए तो समाज मे उसे एक अलग नजर से देखा जाता है। लेकिन, बॉलीवुड (Bollywood) एक ऐसी दुनिया है। जहां ये सब आम बातें है। आज हम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों (Actresses) के बारे में बताने जा रहे है। जो शादी के पहले ही मां बन चुकी थी। 

    श्रीदेवी (Sridevi) : बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। श्रीदेवी भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इस बात की जानकारी खुद श्रीदेवी ने मीडिया को दी थी। श्रीदेवी साल 1996 में बोनी कपूर से शादी की जिसके कुछ ही महीने बाद उन्होंने जान्ह्वी कपूर को जन्म दिया।  

    नेहा धूपिया (Neha Dhupia) : नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौका दिया था। इस खबर को सुनते ही मीडिया में ये बात तेजी से फैल गई की नेहा धूपिया प्रेग्नेंट थी। जिसके चलते उन्होंने जल्दबाजी और गुपचुप तरीके से शादी की। बाद में इस बात को खुद नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने कबूला था। 

    अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा फिल्म इंड्रस्टी में अपनी कुछ खास पहचान नहीं बना पाई। अमृता अरोड़ा काफी समय से शकील लदाक को डेट कर रही थी। जिसके चलते वो प्रेग्नेंट हुई और इस खबर के पता चलते ही अमृता अरोड़ा ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लदाक से शादी की और उसके कुछ महीने बाद ही वह मां बन गई।

    नीना गुप्ता (Neena Gupta) : बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस की लिस्ट में नीना गुप्ता भी शामिल है। काफी समय से नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके चलते नीना गुप्ता ने एक बेटी मसाबा को जन्म दिया। लेकिन, बाद में किसी कारण के चलते नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की शादी नहीं हुई। 

    सारिका (Sarika) : मशहूर एक्टर कमल हासन की दूसरी पत्नी सारिका भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी। कमल हासन के पहली पत्नी से तलाक के बाद उनका अफेयर सारिका के साथ चला। वे दोनों लिवइन रिलेशन में भी रहे जिनके चलते सारिका ने श्रुति हासन को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार, सारिका ने अपनी दूसरी बेटी अक्षरा हासन को भी जन्म देने के बाद कमल हासन के साथ शादी की।