Photo: Instagram
Photo: Instagram

रियल एस्टेट और हाउसिंग क्षेत्र में आई गिरावट को दूर करने के उद्देश्य से सरकार ने पिछले साल सितंबर से दिसंबर महीने के अंत तक अस्थाई रूप से स्टाम्प ड्यूटी चार्ज को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया था. जनवरी 2021 से लेकर 31 मार्च 2021 तक प्रॉपर्टी के एग्रीमेंट वैल्यू पर केवल 3 प्रतिशत का स्टाम्प ड्यूटी टैक्स वसूला गया.

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं जो बेहद ही शानदार लाइफस्टाइल जीने के लिए जाने जाते हैं और जब इनकी अच्छी खासी कमाई होती है तो वे इसका इस्तेमाल प्रॉपर्टी खरीदने के लिए करते हैं। ऐसे में जब प्रॉपर्टी की खरीदी पर कोई विशेष छूट चल रहा तो भला वे कैसे पीछे रह सकते हैं। यूँ तो महाराष्ट्र सरकार की स्टाम्प ड्यूटी में डिस्काउंट की योजना फिलहाल समाप्त हो चुकी है, पर प्रॉपर्टी खरीदने का सिलसिला अब भी जारी है और पता चला है की हाल फ़िलहाल कई और फिल्मी हस्तियों ने इसमें इन्वेस्टमेंट किया है।

    रियल एस्टेट और हाउसिंग क्षेत्र में आई गिरावट को दूर करने के उद्देश्य से सरकार ने पिछले साल सितंबर से दिसंबर महीने के अंत तक अस्थाई रूप से स्टाम्प ड्यूटी चार्ज को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया था। जनवरी 2021 से लेकर 31 मार्च 2021 तक प्रॉपर्टी के एग्रीमेंट वैल्यू पर केवल 3 प्रतिशत का स्टाम्प ड्यूटी टैक्स वसूला गया। इसने बॉलीवुड स्टार्स को आकर्षित किया जिन्होंने सरकार द्वारा दी गई छूट का भरपूर फायदा उठाया और लक्जरी व आलीशान प्रॉपर्टी में अपने पैसे निवेश किये। इनमें महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा कई अभिनेत्रियां भी शामिल हैं जिन्होंने इस दौरान प्रॉपर्टी खरीदने की अपनी इच्छा को पूरा किया। कई एक्टर्स ने इस मौके को न गंवाने की खातिर होम लोन तक ले लिया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

    दिशा पटानी (Disha Patani)

    दिशा पटानी ने खार पश्चिम के पैरामाउंट अपार्टमेंट में 5।95 करोड़ का घर खरीदा है। एफ विंग की 16वीं मंजिल पर स्थित ये अपार्टमेंट 1,118।59 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है जिसके साथ 2 कार पार्किंग सुविधा दी गई है। जानकारी के अनुसार, इसकी एग्रीमेंट की तारीख 31 मार्च की है और एक्ट्रेस ने इसके लिए 17।85 लाख रुपए का स्टाम्प ड्यूटी अदा किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rani Mukherjee Chopra 🔵 (@ranimukherjeeofficiall)

    रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee)

    खार पश्चिम स्थित रुस्तमजी पैरामाउंट के प्रोजेक्ट में रानी मुखर्जी ने कीस्टोन रियलटर्स से 7।12 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा है। इसके लिए उन्होंने 21।37 लाख की स्टाम्प ड्यूटी अदा की। स्टाम्प ड्यूटी कर बचाने के उद्देश्य से 31 मार्च को इसकी अग्रीमेंट बनाई गई और इसे 15 जुलाई को रजिस्टर किया गया। ई-विंग की 22वीं मंजिल पर स्थित ये घर 1485 स्क्वायर फीट का है जिसके साथ 2 कार पार्किंग स्लॉट भी दिया गया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

    बिग बी ने क्रिस्टल ग्रुप के अटलांटिस प्रोजेक्ट में 5,184 स्क्वायर फीट की प्रॉपर्टी खरीदी जिसकी कीमत 31 करोड़ है। प्रॉपर्टी को दिसंबर 2020 में खरीदा गया लेकिन उसे अप्रैल 2021 में रजिस्टर किया गया। इसके लिए उन्होंने 2 प्रतिशत की स्टाम्प ड्यूटी यानी 62 लाख रुपए अदा किए। 27 और 28वें फ्लोर पर स्थित इस अपार्टमेंट के साथ 6 कार पार्किंग की सुविधा दी गई है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    सनी लियोन (Sunny Leone)

    सनी ने भी बिग बी के नए अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर 5 बीएचके फ्लैट खरीदा जिसका कारपेट एरिया 3,967 है। अंधेरी पश्चिम स्थित इस अपार्टमेंट का सौदा उन्होंने 28 मार्च 2021 को 16 करोड़ रूपए में किया। तीन कार पार्किंग स्लॉट के साथ ली गई इस प्रॉपर्टी के लिए उन्होंने 48 लाख की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)

    श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने जुहू के आर्या बिल्डिंग में 3,456 स्क्वायर फीट का ट्रिपलेक्स फ्लैट खरीदा है जो 14, 15 और 16वें फ्लोर पर स्थित है। 39 करोड़ की इस प्रॉपर्टी के लिए जाह्नवी ने 23 करोड़ का होम लोन लिया है। इसका सेल डीड 7 दिसंबर 2020 को दर्ज किया गया और एक्ट्रेस ने इसके लिए 78 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    अजय देवगन (Ajay Devgn)

    अजय देवगन ने 29 दिसंबर 2020 में जुहू इलाके में 474।4 स्क्वायर मीटर का बंगला खरीदा जिसके लिए उन्होंने 47।5 करोड़ रूपए चुकाए। इस प्रॉपर्टी के लिए उन्होंने 18।75 करोड़ का होम लोन लिया। अजय ने इस बंगले के लिए 2।37 करोड़ रूपये की स्टाम्प ड्यूटी भरी।