आलिया भट्ट ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग मनाया पिता महेश भट्ट का जन्मदिन, देखें वायरल Photos

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जब से अपने रिलेशनशिप की खबरें कन्फर्म की है, तभी से सोशल मीडिया पर दोनों सुर्खियों में हैं। अब फैन्स इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। पहले दोनों छुप छुपकर एक दूसरे से मिलते थे, लेकिन अब दोनों खुलकर मीडिया के सामने आते हैं।

    इतना ही नहीं हाल ही में भारत में लॉकडाउन के दौरान रणबीर और आलिया साथ में मालदीव की ट्रिप पर भी गए थे, जहां से आलिया की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। दोनों अभी से एक-दूसरे के परिवार के क्लोज हैं और उनके हर सुख-दुख में साथ रहते हैं।

    ऐसे में आज बॉलीवुड निर्माता महेश भट्ट का जन्मदिन है। आज महेश भट्ट अपना 73 वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर अलिअ भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और बहन पूजा भट्ट के साथ मिल कर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

    फोटोज की बात करें तो रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और महेश भट्ट के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहा है। साथ ही महेश भट्ट के हाथ में फोन है। फोटो पर वे वीडियो कॉलिंग पर बात करते नजर आ रहे है। रणबीर पूजा भट्ट के बाजु में खड़े नजर आ रहे है। फैंस को रणबीर और आलिया की यह तस्वीर बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। इसलिए दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे है।