‘एके वर्सेज एके’ का नया गाना ‘खल्लास’ हुआ रिलीज, अनिल कपूर आए मजेदार अंदाज में नजर

'एके वर्सेज एके’ फिल्म रिलीज के दो दिन बाद मेकर्स ने इसका नया गाना 'खल्लास’ (Khalaas) रिलीज किया है। यह गाना अनिल कपूर पर फिल्माया गया है। फिल्म के इस गाना मजेदार रैप हैं।

Loading

‘Khallas’ song out: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) और निर्देशन अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इन दिनों नेटफ्लिक्स (Netflix) फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ (AK vs AK) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 दिसंबर को रिलीज हुई थी। जिसके बाद इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ‘एके वर्सेज एके’ फिल्म रिलीज के दो दिन बाद मेकर्स ने इसका नया गाना ‘खल्लास’ (Khalaas) रिलीज किया है। यह गाना अनिल कपूर पर फिल्माया गया है। फिल्म के इस गाना मजेदार रैप हैं। गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेड हो रहा है। कुछ घंटो में इस गाने को 50 हजार से ज्यादा व्यू मिले हैं। आप भी देखें- 

फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ (AK vs AK) रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के दो गाने रिलीज किए थे जोकि दर्शकों ने काफी पसंद किए थे। जिसमें ‘दुनिया बड़ी गोल’ (Duniya Badi Gol) और ‘खल्लास’ (Khalaas) जैसे गाने शामिल है। नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाणी ने किया है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) और अनुराग कश्यप पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आए है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 

‘एके वर्सेज एके’ फिल्म में दर्शकों को एक डायरेक्टर की कहानी देखने मिल रही है। जिसकी बेटी को किडनैप कर लेता है। इसके बाद फिल्म में कई ड्रामे देखने मिलते है। दर्शकों को अनिल और अनुराग का अभिनय खूब पसंद आ रहा है।