मुंबई: अभिनेता और बिग बॉस के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla Passes Away) का मुंबई (Mumbai) में निधन हो गया है। बताना चाहतें हैं कि शुक्ला ने 40 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली है। सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद सिद्धार्थ के फैन्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनका एक्टर उन्हें छोड़कर चला गया है।
रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में कुछ दवाई खायी थी लेकिन वो सुबह उठे ही नहीं। सिद्धार्थ टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे और वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। सिद्धार्थ ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था। साथ ही वे खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। सिद्धार्थ के निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री के लोग दुख प्रकट कर रहे हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की मुंबई पुलिस ने भी की पुष्टि-
TV actor Siddharth Shukla passes away, say Mumbai Police pic.twitter.com/z1o3aESFP9
— ANI (@ANI) September 2, 2021
BREAKING: Actor Siddharth Shukla dead after a heart attack, Mumbai’s Cooper Hospital confirms the news pic.twitter.com/7kLO1MQKyL
— Shiv Aroor (@ShivAroor) September 2, 2021
उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ का जन्म मुंबई 12 दिसंबर 1980 में ही हुआ था। उनकी रूचि एक्टिंग में नहीं थी। बल्कि वे अपना खुद का कारोबार करना चाहते थे। लेकिन उनके लुक्स के चलते साल 2004 में उन्होंने अपने माँ के कहने पर मॉडलिंग में हिस्सा लिया। जहां जूरी ने उनके लुक्स को देखकर चुन लिया। इसके बाद उनका सफर यहां से आगे शुरू हो गया।