68th Filmfare Awards 2023
Photo Credit - @filmfare/Twitter

Loading

मुंबई : 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 (68th Filmfare Awards 2023) का आगाज हो चुका है। 27 अप्रैल की शाम मुंबई (Mumbai) के जियो वर्ल्ड कन्वेंशनल सेंटर (Jio World Convention Centre) में आयोजित इस इवेंट के रेड कारपेट पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। जहां बॉलीवुड फिल्मों और बेस्ट कलाकारों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इस अवॉर्ड शो को इस साल भी बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने होस्ट किया। वहीं पहली बार इस इवेंट को आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल भी होस्ट करते दिखाई दिए। वहीं इस इवेंट में चार चांद लगाने के लिए शो के मंच पर टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर, गोविंदा, विक्की कौशल और जैकलीन फर्नांडीज जैसे स्टार्स ने अपना धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दिया। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शो 28 अप्रैल, 2023 यानी आज रात 9 बजे कलर्स टीवी पर ऑन एयर होगा।

मनोरंजन इंडस्ट्री की इस प्रतिष्ठित शाम में बॉलीवुड एक्ट्रेस अलिया भट्ट और एक्टर राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला और संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का शानदार निर्देशन करने के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड हासिल किया।

तो आइये एक नजर डालते हैं विनर्स की पूरी लिस्ट पर किसे किस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला।

  • बेस्ट फिल्म – गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (फीमेल) – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल) – राजकुमार राव (बधाई दो)
  • बेस्ट डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल) – अनिल कपूर (जुगजुग जियो)
  • बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल) – शीबा चड्ढा (बधाई दो)
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स – हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)
  • बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स – तब्बू (भूल भुलैया 2)
  • बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स – भूमि पेडनेकर (बधाई दो)
  • बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स – संजय मिश्रा (वध)
  • दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।
  • बेस्ट डेब्यू (मेल) – अंकुश गेडम (झुंड)
  • बेस्ट डेब्यू (फीमेल) – एंड्रिगया केविचुसा (अनेक)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – जसपाल सिंह संधू और राजीव बर्नवाल (वध)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले – अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)
  • बेस्ट स्टोरी – अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी (बधाई दो)
  • बेस्ट डायलॉग – प्रकाश कपाड़िया और उत्क‍र्षणी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • बेस्ट म्यूजिक एल्बम – प्रीतम (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – अरिजीत सिंह – केसरिया सॉन्ग  (ब्रह्मास्त्र)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – कविता सेठ – रंग सारी सॉन्ग  (जुगजुग जियो)
  • बेस्ट लिरिक्स – अमिताभ भट्टाचार्या – केसरिया सॉन्गं (ब्रह्मास्त्र)
  • आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट – जाहन्वी श्रीमंकर (ढोलिदा सॉन्गल और गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – सुदीप चटर्जी (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • बेस्ट VFX- (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी – क्रुति महेश (ढोलिदा, गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • बेस्ट एक्शन – परवेज शेख (विक्रम वेधा)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – शीतल शर्मा (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • बेस्ट एडिटिंग – निनाद खानोलकर (एन एक्शन हीरो)