मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) और पति जैद दरबार (Zaid Darbar) हमेशा किसी ना किसी कारण सुर्खियों में रहते है। दोनों की जोड़ी उनके फैंस को भी बहुत पसंद हैं। गौहर खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे हमेशा अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती है। अब हाल ही में गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो उनके फैंस के बीच बहुत वायरल हो रहा है।
गौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की कुछ तस्वीरें शेयर की है। फोटो में दोनों का रॉयल वेडिंग कुल देखने को मिल रहा है।
तस्वीर में गौहर ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना है तो वहीं, ज़ैद मैचिंग शेरवानी में नजर आए।
दोनों एक साथ बहुत खूबसूरत लग रहे है एकदम रॉयल कपल की तरह।
लाइट पिंक कलर के लहंगा में बेहद खूबसूरत लग रही है।
गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्में 21 दिसंबर से शुरू हुई थीं। सबसे पहले दोनों की चिक्सा सेरेमनी हुई।
जिसमें ये दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आए। वहीं शादी से एक दिन पहले दोनों की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया।
इन दोनों ही फंक्शंस में ये दोनों बहुत खूबसूरत नजर आए थे।