hera-pheri-3-shooting-starts-akshay-kumar-paresh-rawal-suniel-shetty-kartik-aaryan-is-out-after-shehzada-flop

    Loading

    मुंबई: फिल्म ‘हेराफेरी’ (Hera Pheri) का नाम लेते ही सबको बाबूराव, श्याम और राजू की जोड़ी याद आ जाती है। इस फिल्म के 2 पार्ट आ चुके हैं। वहीं, फैंस अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसी बीच खबर मिली है कि, अक्षय कुमार की  ‘हेराफेरी 3’ (Hera Pheri 3) में वापसी हो गई है। 

    कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि, अक्षय कुमार ने ‘हेराफेरी 3’ में काम करने से मना कर दिया था। इसी बीच ‘भूल भुलैया 2’ के हिट होते ही कार्तिक आर्यन को अक्षय की जगह ‘हेराफेरी 3’ में एंट्री मिलने की खबर सामने आ रही थी। लेकिन, अब खबर मिली है कि, कार्तिक आर्यन ‘हेराफेरी 3’ का हिस्सा नहीं रहेंगे।

    निर्देशक प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म ‘हेराफेरी’ (Hera Pheri) ने कई लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के दोनों पार्ट ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म के तीसरे पार्टी की चर्चा काफी दिनों से हो रही है। इस फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है। 

    ‘हेराफेरी’ (Hera Pheri) के रिलीज के 6 साल बाद इस फिल्म की सीक्वल ‘फिर हेराफेरी’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस बार फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा ने खुद किया। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर बॉलीवुड में धमाका करने के लिए तैयार है। ‘हेराफेरी 3’ पर काम भी शुरू हो गया था। लेकिन, तभी अक्षय कुमार ने इस फिल्म की कहानी सुनने के बाद इसके काम करने से मना कर दिया था। 

    हालांकि, ‘हेराफेरी 3’ से अक्षय के बाहर होने की एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया था कि, राजू के बिना यह फिल्म नहीं बन सकती। बताते हैं कि इसके पहले इस फिल्म में राजू के रोल के लिए कार्तिक आर्यन से बात कर चुके थे। जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में अक्षय कुमार की वापसी में सुनील शेट्टी ने काफी मेहनत की है। खबरों की माने तो, ‘हेरा फेरी 3′  अगले साल रिलीज हो सकती है।