IIFA Awards 2023 Winner's List
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : ‘अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार’ (International Indian Film Academy Awards 2023) के 23वें एडिशन का आयोजन अबू धाबी (Abu Dhabi) के यस आइलैंड (Yas Island) में हुआ। इस तीन दिवसीय इवेंट की शुरुआत 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ हुई। जो 27 मई तक चला। इस इवेंट में बॉलीवुड (Bollywood) के कई सितारों ने शिरकत की।

वहीं इस अवॉर्ड इवेंट में सलमान खान, जैकलीन फर्नाडीज, नोरा फतेही, रकुल प्रीत सिंह और बादशाह समेत कई सेलेब्स ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए। इनके परफॉर्मेंस का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली है। वहीं अब आईफा अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स की पूरी लिस्ट भी सामने आ चुकी है। जिसका इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

आईफा के 23वें एडिशन में आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ का जलवा देखने को मिला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जहां फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। वहीं ऋतिक रोशन को फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जबकि बेस्ट फिल्म ‘दृश्यम 2’ रही। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

तो आइये जानते हैं कि किसने कौन सा अवॉर्ड जीता। 

  • बेस्ट फिल्म – दृश्यम 2
  • बेस्ट डायरेक्टर – (रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट) आर माधवन 
  • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल) – (विक्रम वेधा) ऋतिक रोशन
  • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल) – (गंगूबाई काठियावाड़ी) आलिया भट्ट
  • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) – (जुग-जुग जीयो) अनिल कपूर 
  • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) – (ब्रह्मास्त्र) मौनी रॉय
  • आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा – कमल हासन
  • आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा – (मराठी फिल्म वेड) रितेश देशमुख
  • बेस्ट डेब्यू (मेल) – (गंगूबाई काठियावाड़ी) शांतनु माहेश्वरी और कला के लिए बाबिल खान
  • आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन फैशन इन सिनेमा – मनीष मल्होत्रा
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले – गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट डायलॉग – गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट एडिटिंग – दृश्यम 2
  • बेस्ट अडेप्टिड स्टोरी – (दृश्यम 2)  अभिषेक पाठक और आमिल कीयान खान 
  • बेस्ट ओरिजनल स्टोरी – (डार्लिंग्स) परवेज शेख और जसमीत रीन
  • बेस्ट डेब्यू (फीमेल) – (धोखा अराउंड द कॉर्नर) खुशाली कुमार 
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – ब्रह्मास्त्र के रसिया गाने के लिए श्रेया घोषाल
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – ब्रह्मास्त्र के केसरिया गाने के लिए अरिजीत सिंह
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम
  • बेस्ट लिरिसिस्ट – ब्रह्मास्त्र के केसरिया गाने के लिए अमिताभ भट्टाचार्य
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट साउंड मिक्सिंग – मोनिका ओ माय डार्लिंग