
मुंबई : इंडिया (India) एक बार फिर ‘मिस वर्ल्ड पेजेंट’ (Miss World Pageant 2023) को होस्ट (Host) करने जा रहा है। जिसमें दुनिया भर की ब्यूटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगी। 27 साल बाद भारत को दूसरी बार 71वें ‘मिस वर्ल्ड 2023’ (Miss World 2023) की मेजबानी करने का मौका मिला है। इससे पहले साल 1996 में भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को होस्ट किया था। माना जा रहा है कि इस साल यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नवंबर महीने में हो सकता है।
फिलहाल, अभी तक इसका कोई डेट सामने नहीं आया है। दिल्ली में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने 71वें मिस वर्ल्ड का ऐलान करते हुए कहा, “मुझे यह अनाउंसमेंट करते हुए खुशी हो रही है कि 71वें मिस वर्ल्ड 2023 पेजेंट को इंडिया होस्ट करेगा। देश की समृद्ध सांस्कृतिक, विविधता को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत को इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।”
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा इस देश से तब से लगाव है, जब मैं 30 साल पहले भारत आई थी।” 71वें मिस वर्ल्ड में दुनिया के 130 देशों के कंटेस्टेंट इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का अपना ताज ‘मिस वर्ल्ड 2023’ की विनर के सिर पर सजाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। भारत की तरफ से नंदिनी गुप्ता ‘मिस वर्ल्ड 2023’ प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करेंगी जबकि इस साल सिनी शेट्टी देश को रिप्रेजेंट करेंगी। सिनी शेट्टी ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ का खिताब जीत चुकी हैं।
View this post on Instagram
मालूम हो कि भारत ने छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। जिसमें 1994 में ऐश्वर्या राय, 1966 में रीता फारिया, 1997 में डायना हैडन, 1999 में युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और साल 2017 में मानुषी छिल्लर के सिर पर ताज सजाया गया है।