Zee Cine Awards Winners 2023
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : इस साल जी सिने अवॉर्ड 2023 (Zee Cine Awards 2023) का आयोजन रविवार, 26 फरवरी को रात में मुंबई में हुआ था। जहां बॉलीवुड (Bollywood) के कई सितारों ने शिरकत की। इस अवार्ड्स फंक्शन में कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan), अनुपम खेर, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, शाहिद कपूर, बॉबी देओल और टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे। जहां कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में उनके शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

एक्टर ने अपने अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “अग्रणी भूमिका में मेरा पहला बेस्ट एक्टर मेहनत का फल मीठा होता है। रूह बाबा हमेशा खास रहेगा। जी सिने अवार्ड्स और ‘भूल भुलैया 2’ की पूरी टीम को धन्यवाद। मैं आपका मनोरंजन करने का वादा करता हूं !!”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

वहीं अवॉर्ड  फंक्शन के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट भी थाई-हाई स्लिट ड्रेस में दिखी। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हासिल किया। वहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने स्टार ऑफ द इयर का अवॉर्ड जीता। एक्ट्रेस ने अवॉर्ड की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा, “केवल आभार, इस वर्ष की एक प्रेरक शुरुआत के लिए धन्यवाद… मुझे इतना प्यार और समर्थन देने के लिए दर्शकों का बहुत-बहुत धन्यवाद, कड़ी मेहनत करने और आपको हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का वादा करती हूं।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर को उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को भी कई अवार्ड्स मिले। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

यहां देखें पूरी लिस्ट –

बेस्ट फिल्म : द कश्मीर फाइल्स

बेस्ट स्क्रीनप्ले : कश्मीर फाइल्स

बेस्ट फिल्म : डार्लिंग्स

बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट (डार्लिंग्स)

बेस्ट डेब्यू : रश्मिका मंदाना (गुडबाय)

स्पोटिंग मेल एक्टर : अनिल कपूर (जुगजग जीयो)

परफ़ॉर्मर ऑफ द इयर मेल : वरुण धवन (भेड़िया और जुगजुगग जीयो)

परफ़ॉर्मर ऑफ द इयर फीमेल : कियारा अडवाणी (भूल भुलैया 2 और जुगजुगग जीयो)

बेस्ट म्यूजिक : प्रीतम (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट कोरियोग्राफी : बोस्को-सीज़र (भूल भुलैया 2)

मोस्ट स्त्रीमेड एल्बम ऑफ थे ईयर : सचिन-जिगर (भेड़िया)

बेस्ट साउंड डिज़ाइन : कुणाल शर्मा (भेड़िया)

बेस्ट एडिटिंग : संयुक्त कज़ा (भेड़िया)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: सचिन, जिगर (भेड़िया)