Ultimate Kho-Kho
Ultimate Kho-Kho

    Loading

    मुंबई : फेमस रैपर और सिंगर बादशाह (Famous Rapper and Singer Badshah) अब पहली बार मुंबई फ्रेंचाइजी के मालिक हो गए हैं। उन्होंने उद्योगपति पुनीत बालन के साथ मिलकर अल्टीमेट खो-खो मुंबई टीम ((Ultimate Kho-Kho Mumbai Team) खरीद लिया हैं। जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि अब बादशाह को खेल में भी रुचि होने लगी हैं। वहीं पुनीत बालन (Puneet Balan) भी मशहूर फिल्म निर्माता, खेल प्रेमी और एक उद्योगपति भी है। अल्टीमेट खो-खो में कुल छह टीम है। जिसमें मुंबई टीम छठवें नंबर पर हैं। इसी साल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा और लीग के जरिए जल्द ही इसका अनाउंसमेंट होगा। 

    रैपर बादशाह के इस पहल के पीछे एक इमोशनल कड़ी हैं। जिसे उन्होंने खुद ही बताया हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरी मां को कॉलेज के दिनों में खो-खो बहुत पसंद था। वो इसे उन दिनों खूब खेलती थी। यह खेल मिट्टी से जुड़ा हैं। मैदानी खेल मेरे बहुत करीब हैं। इससे न केवल मेरी यादें जुड़ी हैं, बल्कि एक भावनात्मक पहलू हैं। जिसके कारण मैं इसका हिस्सा बनने के लिए प्रेरित हुआ।’ वहीं पुनीत बालन ने अपने इस टीम पर कहा, ‘खो-खो एक तेज गति से खेलने वाला खेल है। प्लेयर्स को इस खेल को खेलते हुए देखना बहुत ही रोमांचक होता है। 

    सामान्य तौर पर, मुंबई की संस्कृति तेज और कुशल है और इसी तरह हम इस टीम को खेलते देखना पसंद करेंगे। इस लीग के माध्यम से हम खो-खो खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छा वातावरण, प्रशिक्षण देना चाहते हैं।’ पुनीत बालन आधुनिक युग के खेल निवेशकों में से एक हैं। पुनीत बालन का कुल 3,500 करोड़ रुपये का कारोबार हैं। इसके साथ-साथ वह टेनिस, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, बैटमिंटन जैसे कई खेल लीगों के टीम मालिक भी हैं। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स एम्प्लॉयमेंट स्टार्टअप में भी निवेश किया है और वह खिलाड़ियों का समर्थन भी करते हैं।