Salman Khan

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (katrina Kaif) लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3 (Tiger 3)’ की शूटिंग में बिजी है। दोनों बीते काफी दिनों से चर्चा में है। सलमान पहले रूस गए थे शूटिंग के लिए। फिर कुछ दिन वह शूटिंग करने के बाद दोनों टर्की गए। उसके बाद दोनों ऑस्ट्रेलिया गए थे। लेकिन अब शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। 

    दरअसल रविवार को सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सलमान खान कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने नीले कलर की जैकेट, ब्लू कलर का जींस और ब्लैक कलर का टी-शर्ट पहनी थी। साथ ही सलमान खान ने ब्लैक कैप और पर्सनलाइज्ड मास्क भी पहन रखा था। गौरतलब है कि सलमान खान जल्द ही बिगबॉस की शूटिंग शुरू करने वाले है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    गौरतलब है कि सलमान खान ने बिगबॉस 15 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वे 28 सितंबर को भारत आने वाले है। लेकिन सलमान खान 2 दिन पहले ही मुंबई वापस आ गए है। साथ ही सलमान खान ने बताया था कि वे भारत आते ही जल्द शुरू कर देंगे बिगबॉस की शूटिंग।

    आपको बता दें टाइगर 3 का साल 2022 में रिलीज होगी।  यह साल 2022 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में से एक होगी। यह इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म एक था टाइगर साल 2012 में आई थी। उसके बाद 2017 में टाइगर जिंदा है आई थी।

    बताते चलें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ इससे पहले ‘युवराज’, ‘पार्टनर’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ में लीड रोल किया है। ‘बॉडीगार्ड’ में सिर्फ एक गाने में कैटरीना कैफ थी, जबकि ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में सलमान खान ने छोटा सा खुद का रोल किया था। ‘हैलो’ में दोनों ने स्पेशल अपीयरेंस में थे।