Anupam Kher
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : अनुपम खेर (Anupam Kher) ने मंगलवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर शेयर किया। यह फिल्म 11 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उन्होंने घोषणा की कि शिव शास्त्री बलबोआ 11 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी। तस्वीर में, अनुपम का चेहरा हिट फिल्म रॉकी से सिल्वेस्टर स्टेलोन के शरीर पर चिपका हुआ था। उनके बगल में एक कुत्ता कहता हुआ दिखाई दिया, “फटा पोस्टर निकला…। 

    ट्विटर हैंडल पर अनुपम ने पोस्टर शेयर किया और हिंदी में लिखा, “मेरी अगली रिलीज होने वाली फिल्म का नाम है – शिव शास्त्री बलबोआ! यह एक साधारण व्यक्ति की कहानी है। ये आपको हसा ने के साथ-साथ, आपके दिल में एक खूबसूरत भावना जगाएगी आत्म-विश्वासी भी मेहसुस करेंगे। यह फिल्म 10 फरवरी को केवल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जय हो!” 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    उन्होंने हैशटैग के रूप में ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ का इस्तेमाल किया। पोस्टर पर रिप्लाई देते हुए एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, “अबतक की फिल्मों का सबसे अच्छा पोस्टर … वास्तव में आशाजनक लग रहा है… निश्चित रूप से आपको थिएटर में देखना पड़ेगा।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बधाई और शुभकामनाएं सर।” एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, “आम आदमी की वास्तविकताओं और जीवन से जुड़ी ऐसी सरल कहानियों की प्रतीक्षा है। 

    एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ (Shiv Shastri Balboa) से अनुपम का पोस्टर शेयर किया, और लिखा, “प्यारे @AnupamPKher! अब बस करों! मैंने आपको बॉडी बनाने को कहा था! पर आपने तो कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया। पोस्टर दिलचस्प लग रहा है। शिव शास्त्री बलबोआ के लिए शुभकामनाएं! बढ़ते रहो।”

    शिव शास्त्री बलबोआ में नीना गुप्ता, जुगल हंसराज, नरगिस फाखरी और शारिब हाशमी होंगे। इसका निर्देशन भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता अजयन वेणुगोपालन ने किया है। यह एक अंग्रेजी भाषा की फिल्म है। पिछले साल, अनुपम ने फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया था जिसमें उन्हें एक कुत्ते के साथ-साथ नीना के साथ दिखाया गया था। उन्हें विदेश में एक गांव के बीच में फंसे हुए देखा गया था, जिसकी पृष्ठभूमि में गायें चर रही थीं। इसके साथ अनुपम कई फिल्मों में नजर आऐंगे, विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर, अनुराग बसु की मेट्रो इन डिनो, कंगना रनौत की इमरजेंसी और जी अशोक की कुछ खट्टा हो जाए।