Image: reallyswara/Instagram
Image: reallyswara/Instagram

    Loading

    मुंबई: स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) आज के समय में अपनी बोल्ड स्टेटमेंट और बेबाकी की वजह से काफी सुर्ख़ियों में बनी रहती है। वहीं उनकी एक्टिंग (Acting) के भी बहुत से लोग दिवाने हैं। फ़िलहाल वह सिंगल हैं और अपनी ज़िंदगी को एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन, अब उन्होंने अपनी ज़िंदगी से सम्बंधित एक फैसल लिया है। स्वरा अब जल्द ही एक बच्चा अडॉप्ट (Swara Is Adopting Child) करने वाली हैं। इसके लीगल प्रोसिजर पर भी वह आगे बढ़ चुकी हैं। 

    स्वरा भास्कर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान फैमिली और बच्चे की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि देश में कितने लाखों बच्चे हैं, जो अनाथालय में रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अडॉप्शन के प्रोसेस शुरू करने के साथ ही उन कपल्स से मिलना शुरू कर दिया है, जिन्होंने बच्चे को अडॉप्ट किया है। ताकि, वह उनका एक्सपीरियंस जान सके और कुछ जानकारी हासिल कर सकें।     

    स्वरा भास्कर ने बच्चे अडॉप्ट करने के लिए काफी रिसर्च भी की है। जिसके बाद उन्होंने अपने अडॉप्शन प्लानिंग की बात पेरेंट्स को बताई है। स्वरा के इस डिसीजन पर उनकी फैमिली भी उनका सपोर्ट कर रही है। इस पर स्वरा कहती हैं कि उन्होंन CARA के जरिए अडॉप्शन का प्रोसेस शुरू कर दिया है। जिसमें लंबा समय जाएगा, हो सकता है इसमें तीन साल भी लग जाएं, लेकिन अब उनसे यह इंतजार नहीं हो रहा है।

    स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म शीर-कोरमा जल्द आने वाली है। जिसमें वह लेस्बियन का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसमें उनके साथ दिव्या दत्ता बतौर लीड रोल में दिखाई देंगी। साथ ही शबाना आजमी भी एक अहम किरदार में हैं। 24 नवंबर को फिल्म के डायरेक्टर फराज ने अनाउंस किया है कि लंदन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के लिए स्वरा ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीता है।