आज है राम्या कृष्णन का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: आज है साउथ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan) का जन्मदिन। उनका जन्म  15 सितंबर 1970 को चेन्नई में हुआ था। राम्या ने अपनी करियर की सुरुवात  14 साल की उम्र में में किया था। उनकी पहली तमिल फिल्म ‘वेल्लई मनासु’ (1984) से डेब्यू किया। राम्या अपना 51 वां जन्मदिन मना रही है।  राम्या ने कई सारी बॉलीवुड फिल्में भी की है। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में उनके बाहुबली के किरदार शिवगामी से जाना जाता है। 

    राम्या ने बॉलीवुड में 1993 में यश चोपड़ा की फिल्म परंपरा से कदम रखा था। इसके बाद वह खलनायक, बनारसी बाबू, बड़े मियां छोटे मियां सहित कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में वो पहचान नहीं मिल पाई थी। लेकिन  ‘बाहुबली’ के वजह से उन्हें जबरदस्त वाहवाही लूटी। आज उनके जन्मदिन के मौके पर  जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

    राम्या को बाहुबली ने अलग पहचान मिली थी। लेकिन ये बात बहुत ही काम लोग जानते है कि पहले यह रोल श्रीदेवी को ऑफर किया गया था मगर ज्यादा फीस की वजह से राजामौली ने राम्या कृष्णन को साइन कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी ने इस रोल के लिए छह करोड़ रुपये मांगे थे। साथ ही श्रीदेवी ने फाइव स्टार होटल के पूरे फ्लोर को उनके लिए बुक करने के लिए कहा था। फिल्म का बजट ज्यादा होने के वजह से राजामौली ने राम्या को फिल्म में लेना ज्यादा ठीक समझा। 

    राम्या ने अब तक 200 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने साउथ की फिल्मों के साथ टीवी चैनल पर भी काम किया है। राम्या साल 2003 में तेलुगू डायरेक्टर कृष्णा वामसी के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। उनका एक बेटा भी है।