Ayushmann

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का जन्मदिन है। आज एक्टर अपना 37 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। आयुष्मान अपना जन्मदिन 14 सितंबर को मानते है। आयुष्मान बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। आयुष्मान ने अभी तक कई अलग अलग किस्म के किरदार निभाए। दर्शकों का दिल जीता। विक्की डोनर से लेकर फिल्म गुलाबो-सिताबो तक का इनका सफर काफी शानदार रहा।

    इस समय भी आयुष्मान खुराना के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जिसपर वह काम कर रहे हैं। आज आयुष्मान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आयुष्मान 2004 में रिएलिटी शो रोडीज का हिस्सा रह चुके हैं। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना सफर तय किया। उसके बाद आयुष्मान ने एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा। 2012 में  आयुष्मान खुराना को उनकी पहली फिल्म  ‘विक्की डोनर’ मिली। इस फिल्म के बाद एक्टर ने कई फिल्में की लेकिन ये सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं।

    लेकिन एक्टर ने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करते रहे। साल 2015 में आयुष्मान को फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ मिली। इस फिल्म के बाद मानों एक्टर की किस्मत ही चमक गई। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर नजर आई थी। बस फिर इस फिल्म के बाद एक्टर ने लगातार हिट फिल्मों की लाइन लगा दी। जैसे की  ‘बरेली की बर्फी’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘अंधाधुन’, ‘बधाई हो’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘ड्रीम गर्ल’ शामिल हैं। एक्टर ‘नौटंकी साला’, ‘बेवकूफियां’ और ‘हवाईजादा’ में भी नजर आ चुके है।