sulochna-latkar-died-at-94-age-health-related-ailments
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: मराठी-हिंदी सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज फिल्म एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर (Sulochana Latkar Passed Away) का रविवार (4 जून) को निधन हो गया है। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत पिछले कई दिनों से गंभीर थी। वह अस्पताल में भी भर्ती थीं। सूत्रों की मानें तो सुलोचना का लंबी बीमारियों की वजह से निधन हुआ है। कुछ इनमें से उम्र के कारण भी थीं।  दिग्गज एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह दादर में किया जाएगा।

बॉलीवुड के जानी मानी एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर उन कुछ गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शुमार रहीं जिन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी अपनी कला के दम पर नाम कमाया। उनका अभिनय से सभी का दिल जीता। वो सादगी, वो संजीदगी, अपने कई दशक के करियर में सुलोचना ने कई कीर्तिमान स्थापित किए थे। बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता के साथ सुलोचना ने काम किया था। फिर चाहे वो हैंडसम हंक धर्मेंद्र हो या महानायक अमिताभ बच्चन।  

1940 में मराठी सिनेमा से अपने करियर की शुरुवात करने वाली सुलोचना ने कई हिंदी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। इनमें शमी कपूर के साथ दिल देके देखो रही हो या फिर दिलीप कुमार की आदमी। सुलोचना को देव आनंद की जॉनी मेरा नाम मूवी के लिए काफी सराहना मिली थी। गौर करने वाली बात यह है कि इन सभी फिल्मों में उन्होंने मां का किरदार निभाया था। मां बेटे के इस पवित्र रिश्ते में ही अगर किसी ने सही मायनों में सुलोचना ने जान डाली थी।

शिवाजी पार्क में किया जाएगा अंतिम संस्कार

अभिनेत्री के निधन के बाद उनकी बेटी कंचन ने इंडियन एक्सप्रेस से बात की है। कंचन ने कहा कि मेरी मां को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहीं, उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उनका शाम 6 बजे निधन हो गया। अभी के लिए सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे सुलोचना का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में किया जाएगा।