बोनी कपूर और उनके 4 बच्चों को मिला गोल्डन वीजा, दुबई सरकार से मिला बर्थडे गिफ्ट

    Loading

    Boney Kapoor and his 4 children got Golden Visa of Dubai, Birthday gift from Dubai Government: बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपना जन्मदिन  जाह्नवी (Janhvi Kapoor) और खुशी (Khushi Kapoor) के साथ शानदार तरीके से मनाया। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों बहने पिता बोनी कपूर के साथ दुबई गई थी। इसी बीच कपूर परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बोनी कपूर ने खुद इसकी पुष्टि की है। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बताया कि ‘उन्हें और उनके चारों बच्चों को दुबई का गोल्डन वीजा मिला है।‘ 

     

    बोनी कपूर ने आगे लिखा- ‘मुझे और मेरे 4 बच्चों को मेरे जन्मदिन पर गोल्डन वीजा देने के लिए दुबई सरकार को मैंने धन्यवाद करता हूं @DXBMediaOffice।‘ इस मैसेज के साथ निर्देशक ने सोशल मीडिया पर दुबई का गोल्डन वीजा लेते हुए कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। 

    बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और बेटा अर्जुन कपूर इस दौरान वहां मौजूद दिखाई नहीं दिए। दरअसल, अंशुला पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही है। उन्हें फूड पॉइजनिंग हुआ है वहीं उनके भाई अर्जुन अपने काम में व्यस्त है। वैसे आपको बता दें, जब से  जाह्नवी और खुशी दुबई गए हुए हैं तब से लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं। दुबई के रेगिस्तान में भी दोनों बहने काफी मौज मस्ती करती नजर आई।