Happy Birthday Malaika Arora
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 49वां जन्मदिन (Birthday) सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई में हुआ था। आज इस मौके पर अभिनेत्री को उनके फैंस सुबह से उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे है। वहीं मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। इतना ही नहीं उन्होंने मलाइका अरोड़ा के लिए एक रोमांटिक नोट भी लिखा है। एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।

    उनका ये पोस्ट एक मिरर सेल्फी है। जिसमें अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही है। तस्वीर में मिरर के सामने मलाइका अरोड़ा खड़ी है वहीं उनके पीछे अर्जुन कपूर भी खड़े होकर मिरर में उन्हें देख रहे है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘द यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी बस तुम हो, खुश रहो, मेरी बनो…’ अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है उनके इस पोस्ट पर प्रशंसकों के लाइक्स का तांता लगा हुआ है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के लव बर्ड्स में से एक है। ये एक-दूसरे के रिश्ते को ऑफिसियल करने के बाद से ही ये अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते रहते है। ये कपल कई बार एक साथ स्पॉट किए जाते है। फैंस को भी ये जोड़ी बहुत पसंद है।