दुल्हन अंकिता लोखंडे और दूल्हे विक्की जैन ने वेडिंग फंक्शन में जमकर लगाए ठुमके, देखें वायरल Video

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ इस दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स सामने आई थी कि दोनों की शादी 12, 13, और 14 दिसंबर होगी। ऐसे में अब कपल की प्री-वेडिंग की रस्में जोरों पर शुरू हो गई हैं। इस बीच, उनके भव्य विवाह समारोह की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। एक्ट्रेस ने अपने प्री-वेडिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    वीडियो में अंकिता अपने होने वाले पति यानी विक्की जैन के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों ड्रेस में ट्रेनिंग और डांस के अलावा कुछ मजेदार एक्टिविटी करते नजर आ रहे हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। वीडियो में अंकिता और विक्की बावरे गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    दुल्हन उसी रंग के ब्लाउज के साथ खूबसूरत गुलाबी कढ़ाई वाला लहंगा पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया हुआ हैं। साथ ही अंकिता ने बालों में गजरा भी लगाया है। विक्की ने एम्ब्रायडरी जैकेट के साथ क्रीम कलर का कुर्ता और पायजामा भी पहना हुआ है। दोनों डांस कर रहे हैं और परफेक्ट कपल की तरह लग रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अंकिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में अंकिता की मेहंदी सेरेमनी के फोटोज वायरल हुए थे। साथ ही उनका एक प्री वेडिंग फोटोशूट भी जमकर वायरल हुआ था। जिसमें दोनों वाइट आउटफिट में शानदार लोकेशंस पर पोज देते हुए नजर आए थे।