
अमिताभ बच्चन, नीतू कपूर से लेकर कृति सेनन, वरुण धवन तक कई सितारे कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
Bye Bye 2020: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आम से लेकर खास सभी इससे प्रभावित हुए हैं। बॉलीवुड कलाकार भी इस कहर से बच नहीं पाए हैं। अमिताभ बच्चन, नीतू कपूर से लेकर कृति सेनन, वरुण धवन तक कई सितारे कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कौन-कौन से सितारे इस महामारी से प्रभावित हुए हैं-
कनिका कपूर
इसमें सबसे पहला नाम कनिका कपूर का आता है। लंदन से वापस भारत आने के बाद 20 मार्च को उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की बात सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की थी। लगातार चार कोरोना टेस्ट में कनिका कपूर पॉजिटिव आई थीं। 6 अप्रैल को छठवीं रिपोर्ट के बाद सिंगर नेगेटिव आई थीं।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 जुलाई को ऐलान किया कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। नानावटी अस्पताल में इलाज करने के बाद बिग बी अब स्वस्थ हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
अमिताभ बच्चन के परिवार में से उनकी बहू ऐश्वर्या और नातिन आराध्या कोरोना की चपेट में आए थे। कुछ दिनों तक अस्पताल में हमने के बाद उन्हें घर पर क्वारंटाइन किया गया था।
कृति सेनन
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कृति सेनन (Sanon) भी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। चंडीगढ़ में आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कोरोना हुआ था।
सनी देओल
सनी देओल भी कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। 2 दिसंबर को उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इसको जगजाहिर किया था।
वरुण धवन
7 दिसंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर वरुण धवन ने इस पर मोहर लगाईं कि वो कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव हैं। अभिनेता के इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स के बीच खलबली मच गई।
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Arora) ने भी सोशल मीडिया के जरिए कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इसके बाद अदाकारा ने खुद को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया था।
अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा के बाद उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए थे। 6 सितंबर को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर पोस्ट से पुष्टि की थी। इसके साथ अर्जुन ने एक लंबा पोस्ट भी लिखा था।
तमन्ना भाटिया
साउथ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) कोरोना संक्रमित हो गई थीं। इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर अदाकारा ने अपने फैन्स को इसकी जानकारी दी है।
नीतू कपूर
‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान नीतू कपूर को कोरोना हुआ था। रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर को चंडीगढ़ से मुंबई लाने के लिए स्पेशल एयर एंब्यूलेंस का इंतजाम किया था। नीतू अब पहले से बेहतर है और अपना इलाज करवा रही हैं।