Diwali 2022
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : आज पूरे देश में दिवाली (Diwali) का त्योहार मनाया जा रहा है। जिसके लिए लोग पूरी तैयारियां कर चुके हैं। आज का दिन लोगों के लिए बेहद ही खुशी का दिन होता है क्योंकि लोग आज के दिन नए कपड़े पहनकर इस त्योहार को मनाते है। वहीं ये उत्साह मनोरंजन जगत (Entertainment World) में भी देखने को मिलता है। सेलेब्स भी इस त्योहार को बड़े जोरों-शोरों में मनाते है। वहीं कुछ स्टार्स ने तो दिवाली के पहले से ही अपने घरों पर दिवाली पार्टी (Diwali Party) का आयोजन कर चुके है। जहां सितारों की महफिल देखने को मिली।

    इस दिवाली के मौके पर भी बॉलीवुड और साउथ की फिल्में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्टार्स  अक्सर अपने फिल्मों को रिलीज करने के लिए एक खास दिन चुनते है और अगर वो दिन दिवाली का हो तो बात ही कुछ और होती है। दीवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों को देखकर दर्शक भी खूब मनोरंजन करते हैं। तो वहीं इस दिवाली भी बॉलीवुड फिल्म ‘थैंक गॉड’, ‘राम सेतु’, ‘तारा वर्सेज बिलाल’ और साउथ सिनेमा के दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) उर्फ अप्पू की आखिरी फिल्म ‘गंधाडा गुड़ी’ भी इस दिवाली की खुशियों को दुगना करने के लिए सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। जो दर्शकों के दिवाली की खुशियों में चार चांद लगा देगी। 

    थैंक गॉड (Thank God) :

    बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। जिसमें अजय देवगन भगवान चित्रगुप्‍त के किरदार में है। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। इस फिल्म में नोरा फतेही भी एक आइटम डांस करती नजर आएंगी। हालांकि, इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ये फिल्म विवादों में है। इस फिल्म पर भगवान चित्रगुप्‍त के अपमान का आरोप हैं।

    राम सेतु (Ram Setu) :

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा की स्‍टारर फिल्म ‘राम सेतु’ भी 25 अक्टूबर 2022 को दीवाली के मौके पर थिएटरों में बड़े पर्दे पर उतरेगी। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता अभिषेक शर्मा ने किया है। 

    गंधाडा गुड़ी (Gandhada Gudi) :

    साउथ सिनेमा के दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार उर्फ अप्पू की आखिरी फिल्म ‘गंधाडा गुड़ी’ उनके पुण्यतिथि से एक दिन पहले 28 अक्टूबर 2022 को बड़े पर्दे पर उतरेगी। यह एक नॉन फिक्शन फिल्म है। जिसमें कर्नाटक के जंगल और पशु-पक्षियों को शानदार तरीके से दिखाया गया है। बता दें कि ये फिल्म पुनीत राजकुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 

    तारा वर्सेज बिलाल (Tara Vs Bilal) :

    बॉलीवुड के एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) की निर्मित फिल्म ‘तारा वर्सेज बिलाल’ 28 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस सोनिया राठी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म से सोनिया राठी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। समर इकबाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बिलाल की भूमिका में हर्षवर्धन राणे और तारा के किरदार में सोनिया राठी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण एक्टर जॉन अब्राहम, भूषण कुमार और कृष्णा कुमार ने मिलकर किया है।