Happy Birthday Akshaye Khanna
Photo - Instagram

Loading

मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) का जन्म आज ही के दिन 28 मार्च, 1975 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था। अक्षय खन्ना आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय खन्ना बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर और पॉलीटिशियन विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के बेटे हैं। अक्षय एक्टर राहुल खन्ना के छोटे भाई हैं। अक्षय खन्ना ने मुंबई में एक्टिंग की पढ़ाई भी की है। उन्होंने 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

उसी साल वो युद्ध ड्रामा ‘बॉर्डर’ में अपने अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके सफल अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट मेल डीबट के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर नामांकन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जिसके बाद अक्षय खन्ना ‘ताल’, ‘दिल चाहता है’, ‘हमराज’, ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘रेस’, ‘नो प्रॉब्लम’, ‘सेक्शन 375’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए। अक्षय खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में पांच साल का एक लंबा ब्रेक भी लिया था।

अक्षय खन्ना आखिरी बार साल 2022 में रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ में दिखाई दिए। इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन और तब्बू भी नजर आई थीं। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। बता दें कि अक्षय खन्ना लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वो आज भी एक बैचलर एक्टर के रूप में जाने जाते हैं। एक्टर ने अभी तक शादी नहीं की है। अक्षय खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो खुद को शादी मैटीरियल नहीं मानते हैं। 

मालूम हो कि अक्षय खन्ना और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की लव स्टोरी एक समय में काफी सुर्खियों में रही थी। कहा जाता है कि दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। जिसके लिए खुद करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर अक्षय के पिता यानि दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना से दोनों की शादी की बात की थी, लेकिन इस रिश्ते से करिश्मा की मां बबीता खुश नहीं थीं।

बबीता ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया था। बताया जाता है कि बबीता के इस शादी को ना कहने के पीछे का कारण करिश्मा कपूर का चमकता करियर था। दरअसल, उस वक्त करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर काफी अच्छा चल रहा था। जिसके चलते बबीता नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी शादी कर अपने करियर को स्पॉयल करें।