actor sonu-sood-son-eshaan-sood-helping-people-watch-video

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना काल (Corona) में कई लोगों के मसीहा बने। वह आज भी जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तैयार रहते है। उन्होंने पिछले 2 सालों से अभी तक कई लोगों की मदद की है। वहीं, लोगों की मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। सोनू सूद अपनी टीम के साथ आज भी बेसहारा लोगों को सहारा दे रहे हैं। वहीं, अब  उनका बेटा भी अपने पिता की राह पर निकला है। 

सोनू सूद के बेटे ईशान (Eshaan) भी अब अपने पिता की तरह लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर ईशान का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में जरूरतमंदों की शिकायतें सुनते दिख रहे हैं। ईशान के चारों ओर लोग नज़र आ रहे है। ईशान भी अपने पिता की तरह सबकी बातें सुन रहे है। ईशान का यह वीडियो देख काफी लोग खुश हो रहे है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हाल ही में खबर आई थी कि, सोनू (Sonu Sood) ने उनके बेटे के लिए खरीदी है। लेकिन, मीडिया से बात करते सोनू ने इस बात को अफवाह बताया। उन्होंने बताया कि, कार ट्रायल के लिए उनके घर लाई गई थी और उन्होंने इसे खरीदा नहीं था। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैंने अपने बेटे के लिए कार नहीं खरीदी है। कार को ट्रायल के लिए हमारे घर लाया गया था। हम टेस्ट रन पर गए। लेकिन इतना ही। हमने कार नहीं खरीदी।

सोनू सूद (Sonu Sood) ने बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम करते हैं। उनके करियर में उन्होंने कभी हीरो तो कभी विलेन की भूमिका निभाई हैं। लेकिन, कोरोना काल में उन्होंने लोगों के लिए जो कुछ भी किया और अभी भी वह सबकी मदद कर रहे है, उनकी इस अच्छाई ने लोगों का दिल जीत लिया। वह सच में लोगों के मसीहा बन गए हैं।