मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) और बीजेपी सांसद (BJP MP) हेमा मालिनी (Hema Malini) हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा पहुंची। जहां उन्होंने वृंदावन के राधारमण मंदिर में भजन गाया। एक्ट्रेस का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। मालूम हो कि अक्सर एक्ट्रेस अपने काम से समय निकालकर भगवान की भक्ति भाव में भी दिखाई देती हैं।
एक्ट्रेस एक कृष्ण भक्त हैं। उनके इस भक्तिमय वीडियो को ANI ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। बता दें कि बीते शनिवार को एक्ट्रेस वृंदावन पहुंचीं थी। जहां उन्होंने राधा रमण मंदिर में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्जना की फिर बाद में उन्होंने माथा टेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद हेमा मालिनी ने सिक्षाष्टकम भजन गाया। एक्ट्रेस ने सबसे पहले ‘न राधा न मीरा हूं, मैं तो कृष्ण दीवानी हूं’ भजन गाया।
#WATCH | Uttar Pradesh: Mathura MP and actress Hema Malini sang bhajan at Radha Raman Temple in Vrindavan yesterday. She also offered prayers here. pic.twitter.com/NpKIbNU9JQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 15, 2023
जिसके बाद उन्होंने हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे भी गुनगुनाया। उस दौरान वहां उपस्थित भक्त भी भजन को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। वो तालियां बजाते हुए राधा कृष्ण के जयकारा लगाए। अब उनके इस वीडियो को उनके फैंस बड़ी तेजी से पसंद कर रहे हैं और उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।