Photo: Twitter
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन आदित्य धर की फिल्म ‘द इमोर्टल अश्वत्थामा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। पहले इस फिल्म में विक्की कौशल के लेने की बात सामने आई थी, लेकिन किसी कारणवश विक्की ने ये फिल्म छोड़ दी। बता दें कि आदित्य धर की इस फिल्म की घोषणा काफी पहले हुई थी, लेकिन विक्की कौशल की व्यस्तता के कारण फिल्म का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। आखिरकार विक्की की फिल्म से छुट्टी कर दी गई।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द इमोर्टल अश्वत्थामा’ एक मेगा बजट फिल्म है। जिसमें अश्वत्थामा को एक सुपर हीरो की तरह पेश किया जाएगा। फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज करने की योजना है। अल्लू अर्जुन को जब इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया तो उन्होंने इसमें दिलचस्पी दिखाई। जिसके बाद से संभावना जताई जा रही है कि ये साउथ स्टार की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म हो सकती है।

इस बात पर मोहर तो लग चुकी है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन अल्लू अर्जुन की ओर से इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है। फिलहाल अल्लू अर्जुन संदीप वांगा और भूषण कुमार की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अल्लू अर्जुन इन दिनों ‘पुष्पा-2’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।