Allu Arjun
Photo - Twitter

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) सुपरस्टार (Superstar) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का फैंस में जबरदस्त क्रेज है। फैंस उनकी साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) के दूसरे भाग का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी फ्रैंचाइजी के दूसरे भाग ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa: The Rule) की शूटिंग में काफी व्यस्त है। उनके इस फिल्म की शूटिंग आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हो रही है।

    जिसके लिए हाल ही में एक्टर विजाग एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। जहां फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनका फूलों से ग्रैंड वेलकम किया। प्रशंसक अपने एक्टर को अपने सामने देख मानों उनके खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। जबसे ज्यादा गौर करने वाली बात उनका नया लुक था। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ के लिए उनका नया लुक वास्तव में काफी डैशिंग है। जो फैंस को खूब पसंद आया है।

    फैंस अल्लू अर्जुन के नए लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं अल्लू अर्जुन के फैंस ट्विटर हैंडल से उनके नए लुक की तस्वीरों और ग्रैंड वेलकम के वीडियो को शेयर किया गया है।

    फैंस पेज पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर लिखा, “हमारे डेमी मास भगवान अल्लू अर्जुन लव यू अन्ना !!! ‘पुष्पा द रूल” जिसपर यूजर्स जमकर अपना प्यार लुटा रहे और इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।