अपनी ‘इस’ हरकत की वजह से ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा, अब मुंबई पुलिस ने उठाया सख्त कदम

Loading

महाराष्ट्र/मुंबई: जब कोई हीरो  हीरोइन एक हलचल भी करते है तो वे सुर्ख़ियों में आ जाते है। इन दिनों कुछ ऐसा ही हुआ है। जी हां अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले दो दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों ने अजनबियों के साथ बाइक की सवारी से सबका ध्यान खींचा है। लेकिन आपको बता दें कि ये बाइक राइड अनुष्का और बिग बी को महंगी पड़ी है। दोनों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने नाराजगी जताई और शिकायत की। उसके बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को देखते हुए बिग बी और अनुष्का शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों के बिना हेलमेट के यात्रा करने पर यह कार्रवाई की गई है। आइए जानते है मुंबई पुलिस ने इस संबंध में क्या कहा है… 

अनुष्का, बिग बी के खिलाफ कार्रवाई 

सोमवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी शूटिंग लोकेशन पर समय से पहुंचने के लिए एक अजनबी की मदद मांगी और उनके बाइक पर डबल सीट बैठकर वह अपने काम के लिए निकले। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने बॉडीगार्ड के साथ बिना हेलमेट के बाइक राइड की है। दोनों बाइक पर डबल सीट पर बिना हेलमेट के सड़क पर आते ही लोगों के कैमरों में कैद हो गए। लेकिन अब मुंबई पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

सीधे मुंबई पुलिस से सवाल? 

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे बिग बी और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले की सूचना यातायात शाखा को दे दी है। इतना ही नहीं बल्कि अब बिग बी के बाद अनुष्का शर्मा का भी वीडियो सामने आया। उस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने सीधे मुंबई पुलिस को टैग कर दिया कि हेलमेट कहां हैं? यह प्रश्न किया है। 

अनुष्का और बिग बी को ट्रोल

ऐसे में अब नेटिजेंस ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बिग बी को ट्रोल किया और जोरदार कमेंट्स किए। जी हां दरअसल एक यूजर ने लिखा, ‘न तो मैडम ने हेलमेट पहना है और न ही उनके बॉडीगार्ड ने पहना है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या मुंबई में हेलमेट पहनना जरूरी नहीं है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या अमीर और मशहूर लोगों पर जुर्माना नहीं लगता अगर वे हेलमेट नहीं पहनते हैं?’

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

जल्द दिखेगी दोनों की नई फिल्म 

इनके काम की बता जड़ें तो इन दिनों अमिताभ बच्चन सेक्शन 84 की शूटिंग में व्यस्त हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म चकदा एक्सप्रेस में दर्शकों के सामने आ रही हैं, यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।