Amitabh Bachchan
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : 28 मार्च यानि की मंगलवार की रात को आसमान (Sky) में बेहद खुबसूरत और दुर्लभ नजारा देखने को मिला है। रात में 5 ग्रहों (5 Planet) का एक साथ संगम दिखाई दिया है। आसमान में मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और यूरेनस 50 डिग्री के एक छोटे क्षेत्र में एक कतार में चक्कर लगाते नजर आए। ऐसा कई सालों के बाद देखने को मिला जब एक सीधी रेखा पर पांच ग्रह नजर आए। इस दुर्लभ दृश्य के वीडियो को बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक (Megastar) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में पांच ग्रह मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और यूरेनस बिल्कुल सीधी रेखा में 50 डिग्री के एक छोटे से क्षेत्र में मिलन करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने वीडियो मे हर एक प्लेनेट को जूम करके अच्छे से दिखाया है। इस अनोखी खगोलीय घटना को देखकर अमिताभ बच्चन भी काफी खुश हुए हैं। यह दृश्य बेहद खुबसूरत है। वीडियो को शेयर कर अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, “क्या खूब नजारा…! आज 5 ग्रहों की एक साथ युति… सुंदर और दुर्लभ… आशा है आप भी इसके साक्षी बने होंगे।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

उनके इस वीडियो को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी लाइक कर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो को अब तक 15 लाख से भी अधिक लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है। बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई में स्थित अपने जलसा में बेड रेस्ट कर रहे हैं। हैदराबाद (Hyderabad) में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ (Project K) की शूटिंग के दौरान सेट पर एक एक्शन सीन करते हुए अमिताभ बच्चन चोटिल हुए थे।

जिसमें उनका रिब कार्टिलेज पॉप हो गया था और दाहिनी रिब केज में मांसपेशी फट गई थी। जिसके बाद वो शूटिंग को छोड़कर मुंबई वापस आ गए थे। फिलहाल, अमिताभ बच्चन अब रिकवर हो रहे हैं। उन्होंने जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलना भी शुरू कर दिया है।