Anant Ambani-Radhika Merchant
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की सगाई 19 जनवरी, 2023 को राधिका मर्चेंट से हुई। गुरुवार को अनंत अंबानी अपनी मंगेतर के साथ तिरुमाला हिल्स पहुंचे। जहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान का दर्शन कर पूजा-अर्चना किया और आशीर्वाद लिया। कपल भगवान के दर्शन करने के बाद कई अनुष्ठानों में भाग भी लिया।

    बता दें कि इससे पहले अनंत अंबानी मंगलवार को भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे। जहां पुरी जिला प्रशासन और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच अनंत अंबानी ने भगवान का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद अनंत अंबानी मंगलवार की देर शाम को मुंबई के लिए रवाना हो गए थे।

    मालूम हो कि अंबानी परिवार अक्सर भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए वहां जाते-आते रहते हैं। गौरतलब है कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ 19 जनवरी को बड़े धूमधाम से हुई है। उनके सगाई समारोह में फिल्म जगत और क्रिकेट जगत समेत कई बड़ी हंस्तियां शामिल हुई थी। इतना ही नहीं अपने बेटे की सगाई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने शानदार डांस भी किया था। उन्हें डांस करता देख वहां मौजूद सभी लोग झुमने लगे थे।