Malaika Arora And Arjun Kapoor
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वो अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर लॉन्ग वेकेशन पर हैं। जहां से वो अपनी तस्वीरें और वीडियो को अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों इंडिया से जर्मनी के लिए रवाना हुए थे। जहां से अब वो स्कॉटलैंड (Scotland) चले गए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में स्कॉटलैंड से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किया है। उनकी ये तस्वीरें स्कॉटलैंड के साल्सबर्ग गांव की है। जिसमें मलाइका अरोड़ा ब्लैक जैकेट में नजर आ रही हैं। वो अपने सिर पर कैप लगाए भी दिखाई दे रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर भी ब्लैक कलर की लॉन्ग जैकेट और सिर पर विंटर कैप लगाए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें अर्जुन कपूर द्वारा ली गई सेल्फी की है। जिसमें दोनों कैमरे की तरफ स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मैं आपके आसपास ऐसा ही गर्म और आरामदायक महसूस करती हूं… अर्जुन कपूर।” बता दें कि अब उनकी ये तस्वीरें उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रही है। उनके इस पोस्ट को अब तक तीन लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने सड़क पर घूमते हुए अपनी एक तस्वीर को शेयर किया था। जिसमें वो खुबसूरत वादियों में एन्जॉय करती नजर आई थीं।  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

गौरतलब है कि साल 2017 में अरबाज खान से तलाक होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने 2019 में अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिसियल किया था। दोनों करीब चार सालों से एक साथ हैं। दोनों की शादी को लेकर भी फैंस के मन में कई सवाल हैं।