Arjun-Malaika Berlin Vacation Pics
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बी टाउन के फेमस कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों इन दिनों अपना वेकेशन (Vacation) मनाने  बर्लिन (Berlin) पहुंचे हैं। जहां स्टार कपल एक-दूसरे के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वो वहां से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। जिसपर फैंस अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ न्यू यॉर्क में बिताए खास पलों की कलरफुल और ब्लैक एंड व्हाइट दोनों तरह की तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनकी अपलोड तस्वीरें अलग-अलग जगहों की है। जिसमें उनके द्वारा ली गई सेल्फी की भी तस्वीर है। अर्जुन द्वारा शेयर किए गए पहली तस्वीर में एक्टर कैजुअल लुक में दीवार के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं। दीवार पर न्यू यॉर्क और बर्लिन लिखा हुआ नजर आ रहा है।

वहीं दूसरी तस्वीर में मलाइका अरोड़ा की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। जिसमें वो चलते हुए नजर आ रही हैं। वो ऑल ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में मलाइका अरोड़ा को फ्लाइट में झपकी लेते हुए देखा जा सकता है। चौथी तस्वीर अर्जुन और मलाइका के सेल्फी की है। वहीं एक तस्वीर में अर्जुन और मलाइका को पोज देते हुए लिफ्ट के अंदर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस में सीढ़ियों पर साइड पोज देती नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “प्यार से बर्लिन (सचमुच)।” साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए मलाइका ने कमेंट सेक्शन में एक रेड हार्ट इमोजी छोड़ा है। उनकी ये तस्वीरें फैंस के अलावा सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रही है। उनके इन तस्वीरों को अब तक एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।