Arjun Kapoor
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बहन, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor), अपनी क्षमता नहीं जानती हैं और कई बार असुरक्षित (Under Confidence) हो जाती हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि जान्हवी एक निडर व्यक्ति हैं जो जीवन में जोखिम उठाने के लिए तैयार रहती हैं। उन्होंने कभी भी प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी होने का घमंड नहीं किया।

    अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मलाइका ही उनकी ‘खुशी’ का कारण है जिसके कारण वह चैन से सो सकते हैं और खुशी से जाग सकते हैं। अर्जुन और जाह्नवी दोनों बोनी कपूर के बच्चे हैं। अर्जुन बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी के बेटे हैं और जाह्नवी बोनी की दूसरी पत्नी स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की बेटी हैं। बड़े होने के दौरान दोनों अभिनेताओं के बीच अच्छे संबंध नहीं थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वे दोनों करीब आ गए हैं।

    अर्जुन ने एक इंटरव्यू में राधिका मदान के साथ अपनी नई फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) का प्रमोशन (Film Promotion) करते हुए,  कहा, जान्हवी काम की भूखी है। पर उसमें कॉन्फिडेंस नहीं है। वह चिंतित रहती है और उसे अपनी क्षमता पर भरोसा नहीं है। वह हमेशा खुद पर संदेह करती रहती हैं  कि क्या मैं यह कर सकती हूं, क्या मैं कर सकती हूं? वह भूल जाती हैं कि वह किसकी बेटी है और यह महत्वपूर्ण है, इस बारे में वह बहुत ही सरल है उन्होंने कभी भी अपने माता-पिता के नाम का दुरूपयोग नहीं किया है।

    उसकी पसंद इंटरेस्टिंग है क्योंकि मुझे लगता है कि वह ऐसे समय में आई है जहां आपको निडर होना जरुरी है। वह चांस लेने के लिए तैयार रहती है और जोखिम लेने को तैयार रहने वाले कलाकार से बेहतर कुछ नहीं है। आज, उसने मिल्ली की है, उसने गुंजन सक्सेना की है जो एक कठिन फिल्म थी” उन्होंने आगे कहा, “वह मौके ले रही है और आगे बढ़ रही है, मुझे लगता है कि उसका भविष्य वास्तव में उज्ज्वल है। हम दोनों खूब बातें करते हैं। हम पुरानी हिंदी फिल्मों से लेकर वह किस तरह की फिल्में करना चाहती हैं, हर चीज के बारे में बात करते हैं। काम के बारे में बात करने के मामले में हमारे सोच बहुत मिलते जुलते हैं।”

    अर्जुन की फिल्म ‘कुत्ते’ 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में तब्बू (Tabbu) और राधिका मदान (Radhika Madan) भी हैं। जान्हवी अगली बार वरुण धवन (Varun Dhavan) के साथ बवाल में दिखाई देंगी। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली है। राजकुमार के साथ जान्हवी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr and Mrs Mahi) भी कर रहीं हैं।