
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) ने एक और बेबी बॉय को जन्म दिया है। कपल अब दो बच्चों के पैरेंट्स बन गए हैं। अर्जुन रामपाल की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है। इस गुड न्यूज को खुद एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने गुरुवार, 20 जुलाई, 2023 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। मां और बेबी बॉय दोनों स्वस्थ हैं।
अर्जुन रामपाल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने एक टॉवल की तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें ‘हेल्लो वर्ल्ड’ लिखा है। एक्टर ने ट्वीट में लिखा, “मुझे और मेरे परिवार को आज एक खूबसूरत बच्चे का जन्म हुआ है, मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।” एक्टर ने ट्वीट में बेबी बॉय के जन्म की तारीख भी लिखा, “20 जुलाई, 2023।” इस गुड न्यूज पोस्ट पर इस वक्त फैंस और सेलेब्स के बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
My family and I were blessed with a beautiful baby boy today, Mother and son are both well. Filled with love and gratitude. ❤️ Thank you for all your love. #20.07.2023 #helloworld pic.twitter.com/i4aEZqwLrf
— arjun rampal (@rampalarjun) July 20, 2023
बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स अप्रैल, 2023 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट की थीं। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स साल 2018 से रिलेशनशिप में हैं। कपल बिना शादी किए जुलाई, 2019 में अपने पहले बेटे एरिक रामपाल के पैरेंट्स बने थे। अर्जुन रामपाल ने साल 2019 में एक्स वाइफ मेहर जेसिया से तलाक ले लिया था। जिनसे उनकी दो बेटियां माहिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं।
बात करें अर्जुन रामपाल के वर्कफ्रंट कि तो वो आखिरी बार फिल्म ‘धाकड़’ में कंगना रनौत के साथ नजर आए थे। अर्जुन जल्द ही अब्बास मस्तान की अपकमिंग फिल्म ‘पेंटहाउस’ में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वो फिल्म ‘क्रैक’ में विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडीज के साथ दिखाई देंगे।