Gabriella Demetriades
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। वो बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उनका एक बेटा एरिक रामपाल है। गैब्रिएला अप्रैल, 2023 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट की थीं। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वीकेंड की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसकी एक तस्वीर में गैब्रिएला ब्लैक ब्रालेट के साथ मैचिंग शर्ट-पैंट पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। गैब्रिएला के इस पोस्ट के सामने आते ही जहां एक तरफ उनके फैंस ब्यूटीफुल बताते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें शादी को लेकर ट्रोल भी किया। जिसपर मॉडल ने भी इस बार हेटर्स को करारा जवाब दिया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades)

एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर लिखा, “तुम शादी कब करोगी.. तुम अपनी जन्मभूमि नहीं भारत में रह रही हो.. तुम लोग युवाओं की मानसिकता खराब करती हो।” जिसपर गैब्रिएला ने जवाब देते हुए लिखा, “हां यहां की मानसिकता दुनिया में खूबसूरत आत्माओं को लाकर खराब की जाती है, छोटे दिमाग वाले धर्मांधों द्वारा नहीं।” गैब्रिएला के इस रिप्लाई पर कई यूजर्स ने भी उनका सपोर्ट भी किया है। 

बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स साल 2018 से रिलेशनशिप में हैं। गैब्रिएला ने बिना शादी किए जुलाई, 2019 में अपने पहले बेटे एरिक रामपाल को जन्म दिया था। वहीं अब अर्जुन और गैब्रिएला जल्द ही अपने दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं।