मुंबई: क्रूज शिप ड्रग्स मामले (Cruise ship Drugs Case) में आर्यन खान (Aryan Khan) को बड़ा झटका लगा है। मुंबई की सेशन कोर्ट ने जमानत याचिका को खरिज कर दी है। निचली अदालत से याचिका ख़ारिज होने के बाद आर्यन के वकील बॉम्बे हाईकोर्ट (Bmbay Highcourt) पहुँच गए हैं। वकीलों ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगा दी है। निचली अदालत ने आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है।
मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस अदालत के जज वीवी पाटिल ने आर्यन खान समेत तीनों आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया था। आर्यन फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज से हिरासत में लिया था। आर्यन के साथ उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को एनसीबी ने ड्रग्स के साथ हिरासत में लिया था बाद में इन्हे अरेस्ट कर लिया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे हैं।एनसीबी हिरसात ख़त्म होने के बाद आर्यन को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
Drugs on cruise ship case | Aryan Khan moves an application in the Bombay High Court against the Special NDPS Court order on his bail rejection
— ANI (@ANI) October 20, 2021
14 अक्टूबर को हुई मामले की सुनवाई में मुंबई सेशन कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। आर्यन खान केस की को 14 अक्टूबर को सेशन कोर्ट में सुनवाई राखी गई थी। बात दें कि, 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक मुंबई सेशन कोर्ट की छुट्टी थी, इसलिए आर्यन की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।