Happy Birthday Manoj Tiwari

    Loading

    लखनऊ : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor), सिंगर (Singer) और भाजपा सांसद (BJP MP) मनोज कुमार तिवारी (Manoj Kumar Tiwari) का आज 52वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1 फरवरी, 1971 को वाराणसी के कबीर चौरा इलाके में चंद्रदेव तिवारी और ललिता देवी के घर में हुआ था। वो अपने माता-पिता के छह संतानों में से एक हैं। मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। बीजेपी नेता आज बुधवार को बजट सेशन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे। जिसके लिए वो लखनऊ एअरपोर्ट पर पहुंचे थे।

    जहां एयरपोर्ट के कर्मचारियों को जब उनके जन्मदिन के बारे में पता चला तो सुबह 5 बजे उनके लिए केक लाया गया। जहां मनोज तिवारी ने अभिनेता और सांसद रवि किशन शुक्ला और दिनेशलाल यादव (निरहुआ) समेत महाराष्ट्र सरकार में फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष रहे भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा की मौजूदगी में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। सभी ने मनोज तिवारी को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इतना ही नहीं गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने मनोज तिवारी को जन्मदिन की बधाई देते हुए गीत भी गाया।

    गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी, लेकिन 2012 में मनोज तिवारी का रानी तिवारी से तलाक हो गया था। जिसके बाद 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की। बता दें कि सुरभि पेशे से एक सिंगर हैं और दोनों ने एक गाने में साथ काम भी किया है। मनोज तिवारी की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी ऋति भी एक सिंगर हैं। जो इंग्लिश गानों को गाना पसंद करती हैं।