Bollywood Actor salman-khan-told-about-how-his-health-after-bite-by-snake

एक्टर ने खुद मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

    Loading

    मुंबई, बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस (Panvel Farmhouse) पर एक सांप (Snake) ने काट लिया था। यह खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे।  हर कोई जानना चाहता था कि, अब सलमान खान कैसे है। अपने जन्मदिन के ठीक पहले सांप काटने के वजह से सलमान खान को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि, अब वह ठीक है। एक्टर ने खुद मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी है।  

    सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘एक सांप में फार्म हाउस के अंदर घुस आया था, मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर करने की कोशिश की।  लेकिन इतने में ही वो मेरे हाथ पर चढ़ गया।ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया तो उसने मुझे तीन बार डस लिया। वह एक तरह का जहरीला सांप था। सांप के काटने की वजह से मुझे 6 घंटे तक हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा। हालांकि, मैं अब ठीक हूं।’ 

    मिली हुई जानकारी के अनुसार, सलमान खान अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पहुंचे है। जहां उन्हें रविवार की सुबह एक गैर विषैले सांप ने काटा है। सांप के काटने के बाद सलमान खान को तुरंत रात के 3 बजे हॉस्पिटल ले जाया गया था।