
मुंबई : मशहूर (Famous) फिल्म निर्देशक (Film Director) एसएस राजामौली (SS Rajamouli) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने पूरी दुनिया में धूम मचाया है। फिल्म के साथ-साथ फिल्म के गानों का भी दीवानापन दर्शकों पर देखने को मिला है। इतना ही नहीं फिल्म के ‘नाटु नाटु’ (Naatu Naatu) गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 (Golden Globe Awards 2023) में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग (Best Original Song Naatu Naatu) का खिताब हासिल किया है। वहीं अब देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी ‘नाटु नाटु’ गाने पर डांस करने से खुद को रोक नहीं पाए।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस गाने का डांस स्टेप एक्टर राम चरण से सिखा है। जिसका सबूत है उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया विडियो बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक विडियो शेयर किया है। जिसमें राम चरण को उनको ‘नाटु नाटु’ गाने का हुक स्टेप सिखाते हुए देखा जा सकता है। विडियो में राम चरण ब्लैक कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। वहीं वो नंगे पैर दिखाई दे रहे हैं।
Well apart from the race, one real bonus at the #HyderabadEPrix was getting lessons from @AlwaysRamCharan on the basic #NaatuNaatu steps. Thank you and good luck at the Oscars, my friend! pic.twitter.com/YUWTcCvCdw
— anand mahindra (@anandmahindra) February 11, 2023
आनंद महिंद्रा ने विडियो शेयर कर लिखा, “अच्छी तरह से दौड़ के अलावा, #HyderabadEPrix में एक वास्तविक बोनस राम चरण से बुनियादी ‘नाटु नाटु’ कदमों पर सबक प्राप्त करना था। मेरे दोस्त, ऑस्कर के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं!” वहीं उनके इस विडियो पर रिएक्ट करते हुए एक्टर राम चरण ने लिखा, “आनंद महिंद्रा जी आपने मुझसे ज्यादा तेजी से मूव किया.. एक सुपर फन इंटरेक्शन था। ‘आरआरआर’ मूवी टीम के लिए आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!” बता दें कि बीते शुक्रवार को हैदराबाद में आनंद महिंद्रा की राम चरण से मुलाकात महिंद्रा ग्रुप की जेन3 फॉर्मूला ई रेस के लॉन्चिंग के दौरान हुई।
गौरतलब है कि फिल्म ‘आरआरआर’ को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसके बाद सब की निगाहें ऑस्कर पर टिकी है। इतना ही नहीं फिल्म ‘आरआरआर’ को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड भी मिला है।