Brazil Football Legend Pele Death
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : ब्राजील (Brazil) के महान फुटबॉलर (Footballer) और देश को तीन बार विश्वकप दिलाने वाले पेले (Pele) का 82 साल की उम्र में आज निधन हो गया। पेले कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। पेले फुटबॉल के महान खिलाड़ी थे। इतना ही नहीं वो तीन बार विश्व कप विजेता भी रह चुके थे। उनके जाने का दुख सिर्फ खेल जगत में ही नहीं बल्कि सभी पेले के निधन पर अपने-अपने तरीके से शोक व्यक्त कर रहे हैं।

    इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शोक जताया है। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से पेले की तस्वीरों को शेयर कर लिखा, ‘खेल की एक सच्ची किंवदंती। सबसे महान के लिए शांति में आराम करो। पेले’

    वहीं विक्की कौशल ने भी पेले को श्रद्धांजलि दी। वहीं टेलीविजन एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी पेले के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पेले की तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘प्रिय पेले! आप और आपका खेल, और जिस तरह से आपने इसे खेला, वह पूरी दुनिया में लाखों लोगों के लिए हमेशा गेम चेंजर रहेगा। चाहे वे फुटबॉल खेलते हों या नहीं। आपके प्रेरक जीवन के लिए धन्यवाद।’

    बोनी कपूर ने शोक जताते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘महान ब्राजीलियाई फुटबॉलर, पेले ने फुटबॉल के क्षेत्र में एक अद्वितीय विरासत को पीछे छोड़ दिया है।

    लाखों फुटबॉल प्रशंसक पेले को याद करेंगे जिन्होंने दुनिया भर में नंबर 10 जर्सी को अमर कर दिया और अपने जीवनकाल में खेल के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। शांति से आराम करें!’